मुंबई: आगामी फिल्म ‘सुपर 30’ में गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने बताया कि स्कूल के दिनों में उन्हें गणित से बहुत डर लगता लगता था।
12वीं कक्षा के अधिकांश विद्यार्थियों ने बुधवार को गणित की परीक्षा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस पर ऋतिक ने ट्वीट किया, “मैंने सुना है कि आज सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) का गणित का पेपर पिछले वर्षो की तुलना में आसान था।”
उन्होंने कहा, “इसके लिए बोर्ड को थ्री चीयर्स। गणित मेरे विद्यार्थी जीवन में सबसे डरावना विषय था। विडंबना यह है कि मैं वर्तमान में गणित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए मजेदार समय व्यतीत कर रहा हूं।”
विकास बहल द्वारा निर्देशित ‘सुपर 30’ की शूटिंग चल रही है। यह अगले साल जारी होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट