मुंबई: आगामी फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में व्यस्त फिल्मकार आनंद एल.राय ने कहा है कि वह इस बात को सुनिश्चित करेंगे फिल्म उम्मीद से अधिक बेहतर हो। राय ने सोमावार को ‘बा बा ब्लैक शीप’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान संवाददाताओं से यह बात कही।
‘जीरो’ में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म के टीजर की प्रतिक्रिया पर राय ने कहा, “मुझे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन इस बार दर्शकों को वह चीज देने की कोशिश कर रहा हूं, जो शाहरुख और मेरे दिल निकल रही है और मुझे लगता है कि मैं इसे हासिल करने में कामयाब रहूंगा।”
उन्होंने कहा, “इस फिल्म के निर्माण के दौरान जिस तरह के आनंद हम ले रहे हैं, उसकी उम्मीद मुझे हमेशा रहती है.. शूटिंग पूरी करने के लिए मुझे अभी भी दो महीने चाहिए, लेकिन मैं सुनिश्चित करूंगा कि फिल्म उम्मीद से अधिक बेहतर हो।”
‘जीरो’ एक रोमांटिक फिल्म है। यह हिमांशु शर्मा लिखित और राय द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
डीयू में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 74 पदों पर नौकरी का अवसर, 20 अगस्त तक भरें फॉर्म
राष्ट्रध्वज हमारी भावनाओं से जुड़ा,’ दिल्ली विधानसभा में तिरंगा यात्रा के बाद बोले भाजपा विधायक
पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय संस्कृति को सराहा, बोले- दुनिया में बढ़ रही परंपराओं की पहचान