श्रीनगर| जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख यासीन मलिक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यासीन को दिल्ली में राष्ट्रीय जांच ब्यूरो (एनआईए) के मुख्यालय के बाहर अलगाववादियों के विरोध से पहले गिरफ्तार किया गया।
जेकेएलएफ सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मलिक को आधीरात के समय उनके मैसूमा स्थित घर से गिरफ्तार किया।”
मलिक को शुक्रवार को श्रीनगर सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था।
संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) के बैनर तले सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और मलिक ने ऐलान किया था कि वे नौ सितंबर को नई दिल्ली में एनआईए के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
उमर फारुख और गिलानी शनिवार को श्रीनगर में नजरबंद रहे।
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका