लॉस एंजेलिस : अभिनेत्री वेनेसा हजेंस का कहना है कि वह गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज से मुलाकात को लेकर बहुत नर्वस थीं।
हजेंस ने ‘सेकंड एक्ट’ में लोपेज के साथ काम किया। पीवीआर पिक्चर्स 4 जनवरी, 2019 को भारत में यह फिल्म रिलीज करेगा।
उन्होंने बताया, “जब मैं जेनिफर से मिलने आई, तो मैं नर्वस थी कि उनके साथ कैसे काम करूंगी।”
https://www.instagram.com/p/Bcd1JGfjpvA/?utm_source=ig_web_copy_link
उन्होंने कहा, “मैं खुद को शांत करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जैसे ही मैं कमरे में गई और उनके साथ काम शुरू किया, सभी चिंताएं खत्म हो गई। जो मैं चाहती थी, उनमें न केवल वो सब कुछ था, बल्कि वह उससे भी बेहतर थीं। वह मेरी रोल मॉडल बन गईं।”
पीटर सेगल द्वारा निर्देशित फिल्म में लिया रेमिनी, ट्रीट विलियम्स और मिलो वेंटिमिग्लिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’