मुंबई: अभिनेता जॉन अब्राहम निर्देशक रॉबी ग्रेवाल की फिल्म ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ में दिखाई देंगे। जॉन ने फिल्म के क्लिपबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए कहा, “रोमियो अकबर वाल्टर, रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित और लिखित। एक जून 2018 से शूटिंग शुरू हो रही है।”
हालांकि, अभी फिल्म की अन्य जानकारी साझा नहीं की गई है।
जॉन फिलहाल मीला झवेरी की ‘एसएमजे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इससे पहले फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए सुशांत सिंह राजपूत का चुनाव किया गया था लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों की वजह से जॉन अब्राहम को फिल्म में कास्ट करना पड़ा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।