मियामी: कनाडा की उभरती स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। शापोवालोव ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में सर्बिया की टेनिस खिलाड़ी विक्टर ट्रोइकी को मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शापोवालोव ने ट्रोइकी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-7 (4-7), 7-6 (8-6) से मात दी।
वर्ल्ड नम्बर-46 शापोवालोव का सामना अब अगले दौर में बोसनिया की वर्ल्ड नम्बर-30 दामिर झुमहुर से होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया