दाऊद-अंडरटेकर मरकर भी हो जाते है जिंदा
हाल ही में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर को ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर अब लोग दाऊद की तुलना WWE सुपरस्टार अंडरटेकर से कर रहे है। दरअसल ये पहला मौका नहीं है जब दाऊद की मौत की खबरें उड़ी हो। इससे पहले कई बार ऐसे दावें किए जा चुके हैं। कभी दाऊद की मौत दिल का दौरा पड़ने से तो कभी उसे गैंगरीन होने की खबर सामने आती रही है। ठीक उसी तरह 90 के दशक में बेहद लोकप्रिय रहे अंडरटेकर को लेकर माना जाता था कि वह एक अलौकिक इंसान है और कई बार मरकर दोबारा जिंदा होकर रिंग पर पहुंच जाते हैं।
दाऊद की कोरोन से मौत की खबर
कहा जा रहा है कि भारत का यह मोस्ट वांटेड आतंकी कोरोना वायरस का शिकार हो गया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि दाऊद और उसकी पत्नी दोनों का इलाज कराची मिलिट्री अस्पताल में जारी था, जहां मियां-बीवी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। हालांकि दाऊद का सारा धंधा संभालने वाले उसके भाई अनीस ने इन बातों को निराधार बताया।

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान