आगरा: एक वायरल वीडियो में एक निजी कंपनी के मजदूरों की संवेदनहीनता दिखती है, जिसमें वे ताजमहल को जाने वाली सड़क पर तारकोल बिछाने के दौरान एक सो रहे कुत्ते पर तारकोल गिराते दिख रहे हैं, जिसमें वह दफन हो गया।
इस वीडियो को लेकर पशु अधिकार कार्यकर्ताओं में नाराजगी पैदा हो गई है। पुलिस ने कहा कि एक हिंदुत्व नेता की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने आईएएनएस से कहा, “कुत्ता सो रहा था या वह बीमार था। उसे हटाने के बजाय मजदूरों ने हॉट मिक्स संयंत्र से गर्म कोलतार सड़क पर नई परत बिछाने के लिए डाल दिया।”
उन्होंने कहा, “जब कुछ लोगों ने पुलिस के नोटिस में यह मामला लाया तो इस पर जल्द प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस मुद्दे को लेकर कुछ हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया। मंत्री मेनका गांधी को सूचित किया। इसने पुलिस को कार्रवाई करने पर मजबूर किया।”
निजी ठेकेदार ने कहा कि जांच की जा रही है।
एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने कहा, “कुत्ते को मृत मानने व उसके ऊपर सड़क बनाने के लिए तारकोल गिराने के बजाय उन्हें उसे हटाना चाहिए था।”
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी