ब्यूनस आयर्स: अर्जेटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। मेसी की पत्नी एंटोनेला रोक्कुजो ने इसकी पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रोक्कुजो ने इंस्टाग्राम पर मेसी और अपने दो बच्चों के साथ एक फोटो साझा की है। इसमें तीनों को रोक्कुजो के पेट को छूते दिखाया गया है।
https://www.instagram.com/p/BaRXKnABzyd/
इस फोटो के साथ रोक्कुजो ने अपने संदेश में लिखा, “पांच का परिवार।”
मेसी और रोक्कुजो के दो बच्चे-थियागो (4) और माटेओ (2) हैं। रोक्कुजो ने अपने गर्भवती होने की घोषणा अर्जेंटीना में मातृ दिवस के दिन की।
मेसी ने अपनी बचपन की दोस्त रोक्कुजो से इस साल जुलाई में अपने गृहनगर रोसारियो में शादी की थी। उनका गृहनगर ब्यूनस आयर्स से 300 किलोमीटर दूर है।
अर्जेटीना ने हाल ही में मेसी की हैट्रिक के दम पर इक्वाडोर को 3-1 से मात देकर विश्व कप क्वालीफायर में जीत हासिल करते हुए अगले साल होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश किया।
मेसी अगले साल अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के साथ अपना चौथा विश्व कप टूर्नामेंट खेलेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया