बेल्लारी: कर्नाटक के बेल्लारी में हम्पी उत्सव के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्यासा हाथी पानी से भरे टैंकर को रोकता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना शुक्रवार को हम्पी उत्सव के दौरान निकली शोभा यात्रा यानी जुलूस के समय हुई।
वायरल क्लिप में, हाथी पानी के टैंकर को रोकते हुए दिखाई दे रहा है, वहीं हाथी अपने प्यास बुझाने के लिए टैंकर चालक को टैंकर का ढक्कन खोलने का संकेत देता है।
हाथी को अपनी ओर आता देख चालक डर जाता है, लेकिन मौके पर मौजूद राज्य के वन मंत्री आनंद सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह ने उन्हें समझाया, जिसके बाद चालक ने ढक्कन खोल कर हाथी की प्यास बुझाने में मदद की।
अपनी प्यास बुझाने के बाद हाथी जुलूस की ओर बढ़ गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी