कोरोना माहमारी की चपेट से देश बुरी तरह प्रभावित है। दिल्ली- मुबंई में जैसे बड़े शहरों में महामारी का असर सबसे ज्यादा देखा गया है। आये दिन वायरस से संक्रमित लोगों की तदात बढ़ती जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड भी इस बिमारी से अछूता नहीं रहा है। कई सेलब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इस बार दिया और बाती फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
https://www.instagram.com/p/CBVezWPA_c_/
इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जहां वह अपनी मम्मी के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाती हुई नजर आईं। वीडियो में दीपिका कह रही हैं कि ‘मेरी मम्मी दिल्ली में रहती हैं और कुछ दिन पहले ही उनका टेस्ट हुआ जहां वह कोरोना पॉजिटिव निकली हैं लेकिन हमें रिपोर्ट नहीं दी गई है। सिर्फ पापा को बोला गया कि रिपोर्ट की फोटो खिंचकर ले जाइए। ऐसे में बिना रिपोर्ट के हम कैसे किसी भी अस्पताल में उनका इलाज करवाएं।’
केजरीवाल से मांगी मदद
दीपिका ने आगे कहा कि ‘मेरी मम्मी पहाड़ गंज में जोइंट फैमिली में रहती हैं, जहां परिवार के 45 सदस्य साथ में रहते हैं। मेरी दादी को भी अब सांस लेने में दिक्कत हो रही है और मेरे पापा भी सस्पेक्टिड हैं। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं। मैं इस वक्त मुंबई में हूं और मेरा छोटा बेटा है तो मैं ट्रैवल भी नहीं कर सकती। कई लोग बोल रहे हैं घर पर ही इलाज करो लेकिन घर पर रहकर हम उनका चेस्ट एक्स रे कैसे करवाएंगे। हमने जहां भी बात की सभी ने मम्मी को भर्ती करने से ये कहकर मना कर दिया कि हमारे यहां बेड फुल है। आप हमारी मदद कीजिए। इस वक्त कई लोगों का टेस्ट होना बहुत आवश्यक है।’

और भी हैं
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी