नोएडा | देश में लॉकडाउन 4.0 की घोषणा और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधों में ढील देने के एक दिन बाद गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. मंगलवार को कहा कि दिल्ली के साथ जिले की सीमा अभी के लिए ‘सील’ रहेगी। सुहास एल.वाई. ने कहा कि अभी के लिए दिल्ली-नोएडा सीमा के बीच यथास्थिति को बनाए रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमने गृह विभाग के जीओ के प्वाइंट 3 (1) और 7 (12) के कार्यान्वयन के संबंध में राज्य सरकार से निर्देश मांगे हैं।
जिले ने अप्रैल में दिल्ली के साथ अपनी सीमा को सील कर दिया था क्योंकि गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के कई मामले दिल्ली के साथ संबंध के कारण पाए गए थे।
जिला प्रशासन केवल आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को और जिन लोगों के पास प्रशासन द्वारा जारी पास थे, उन्हें ही आवागमन की अनुमति दे रहा है।
बता दें कि 18 मई से शुरू हुआ लॉकडाउन-4, 31 मई तक जारी रहेगा।
सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 18 मई से अंतरराज्यीय यात्रा की अनुमति देने के बाद कालिंदी कुंज और दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे पर दिल्ली-नोएडा सीमाओं पर भारी वाहनों का आवागमन देखा गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण