नई दिल्ली| राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। ईस्ट दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने प्रेस को बताया कि आगरा के रहने वाले 31 वर्षीय एसआई ने थाने की छत पर जाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और इस बात की जांच की जा रही है कि उसे यह कदम उठाने के लिए किसने मजबूर किया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच चल रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
ठाणे: महिला ने पति और भाई के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या, शव ड्रम से बरामद