नई दिल्ली | वर्ष 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अधिकारी ने दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित अपने आवास में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने यहां बुधवार को इस हादसे की सूचना दी। मृतक की पहचान 57 वर्षीय केशव सक्सेना के रूप में हुई है, जो आयकर विभाग में प्रमुख आयुक्त के तौर पर कार्यरत थे। वह नई दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में बाबू धाम के निवासी थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “सक्सेना ने कथित तौर पर अपने घर के स्टडी रूम के पंखे से लटकर अपनी जान दी है। उन्होंने बिस्तर की चादर की मदद से फांसी लगाई है। उनकी बॉडी में इससे संबंधित निशान भी है।”
सुबह करीब सात बजे के लगभग उनकी पत्नी ने उन्हें कमरे में पंखे से लटकते हुए देखा। उन्हें तुरंत चाणक्यपुरी में स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया गया।
जिस कमरे में उन्होंने फांसी लगाई वहां से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया, जिसकी अभी जांच की जा रही है। घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण