ओम कुमार, नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन का इंजन और पावर कार ट्रैक से उतर गया।
ये घटना सुबह के करीब 11:45 पर हुई बताया जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड बहुत कम थी, इसलिए सिर्फ इंजन और पावर कार ही उतरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
ट्रेन रांची से नई दिल्ली आ रही थी। ये घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बिल्कुल पास घटी इसलिए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया। इस घटना में किसी को नुकसान नही पहुँचा है ऐसी खबरें निकल कर सामने आ रही हैं पर इसके विपरीत सभी यात्री पूरी तरह से घबरा गए थे।
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हालांकि इस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता