मृतकों की पहचान सुमित और विकास के रूप में हुई है। इनकी उम्र 20-25 के आसपास थी। पुलिस ने कहा कि स्टाफ मौके पर पहुंचा और एक लाल रंग की पल्सर मोटर-साइकिल को दुर्घटनाग्रस्त पाया और दो टूटे हुए हेलमेट मिले। घटनास्थल पर खून भी दिखा।
अस्पताल में पूछताछ के दौरान, दशरथपुरी निवासी घायल विनीत (लगभग 21 वर्ष) ने कहा कि उसका दोस्त सुमित उससे मिलने उसके घर आया था। उसके बाद विनीत अपने भाई विकास के साथ, अपने दोस्त सुमित को छोड़ने के लिए द्वारका मोड़ जा रहा था।
विकास मोटरसाइकिल चला रहा था। पावर हाउस पार करने के बाद उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई और सुमित और विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू