नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह कड़कड़ाती ठंड रही और यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा, “सुबह दृश्यता 800 मीटर रही।”
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पाई गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “शहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा, वहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिला। कई स्थानों पर शीतलहर के साथ आसमान साफ रहेगा।”
दिन में धुंध और कोहरा छाया रहेगा।
बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो अब तक के मौसम का सबसे कम तापमान है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी