नई दिल्ली| कोरोनावायरस मामलों में वृद्धी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि यहां 5 अक्टूबर तक सभी स्कूल पूर्णत: बंद रहेंगे। डॉयरेक्टर ऑफ एजुकेशन(डीओई) द्वारा जारी आदेश में कहा, “सभी सरकारी और निजी स्कूल 5 अक्टूबर तक सभी छात्रों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज पहले की तरह चलते रहेंगे।”
आदेश में कहा, “स्कूल प्रिंसिपल ऑनलाइन क्लासेज या किसी अन्य काम को सुचारू रुप से संचालन के लिए आवश्यकता के अनुसार स्टाफ रख सकते हैं।”
इससे पहले दिल्ली सरकार ने कहा था कि अगर सिनियर छात्र चाहें तो वह आवश्यकता अनुसार स्कूल आ सकते हैं। लेकिन वर्तमान में सरकार ने स्पष्ट रुप से कहा कि स्कूल 5 अक्टूबर तक नहीं खुलेंगे।
कोरोनावायरस महामारी के चलते 16 मार्च से पूरे देश भर के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को बंद कर दिया गया था।
केंद्र द्वारा जारी ‘अनलॉक 4’ के दिशानिर्देशों के तहत 21 सितंबर से कुछ राज्यों में स्कूल फिर से शुरू हो रहे हैं।
बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में कोरोनावायरस के 4,432 मामले सामने आए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची