नई दिल्ली : नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) राजधानी में चल रही परियोजना के तहत 75 वाटर एटीएम स्थापित करेगी। एनडीएमसी के चेयरमैन करण सिंह तंवर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “हमने जनजल के साथ सहयोग करने का फैसला किया है ताकि पर्यटक स्थलों, अस्पतालों, पार्को और झुग्गी-झोपड़ियों समेत रणनीतिक क्षेत्रों के अंदर और बाहर वाटर एटीएम की संख्या में बढ़ोतरी हो सके।”
चेयरमैन ने कहा, “हमारा लक्ष्य किफायती दरों पर अपने नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना और इसे बर्बाद होने से रोकना है।”
इन एटीएम पर लोगों को दो रुपये प्रति ग्लास जल उपलब्ध कराए जाएंगे।
यदि कोई अपना बोतल भरवाना चाहता है तो उन्हें प्रति लीटर पांच रुपये देना होगा। इसके अलावा प्रत्येक एटीएम पर पेपर ग्लास भी मुहैया कराए जाएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप NDMC का संकल्प: आधुनिक विकास, बेहतर सेवाएं और विकसित भारत की दिशा में एक और कदम
श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता