नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने यहां राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को विवादित नारे लगाने के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, “दोपहर करीब 12.30 बजे ‘देश के गद्दारों को गोली मारो …को’ के नारों के साथ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर नारेबाजी की गई। हमने उन्हें (प्रदर्शनकारियों को) वहां से हिरासत में लिया, जहां राजीव चौक मेट्रो पुलिस स्टेशन पर उनसे पूछताछ की जा रही है।”
सूत्रों ने कहा कि छह व्यक्तियों ने उस वक्त मेट्रों के अंदर ‘गद्दारों को गोली मारो’ के नारे लगाए, जब वह स्टेशन से निकलने वाली थी और उतरने के बाद भी वह नारेबाजी करते रहे।
दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का दायित्व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
सूत्रों ने यह भी कहा कि छह व्यक्ति नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू