नई दिल्ली| कोरोना वायरस का भय अब दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक तक पहुंच चुका है, जहां एक डॉक्टर में कोविड-19 के लक्षण पाए गए हैं। अधिकारियों ने यहां आए आगंतुकों से 15 दिनों के लिए होम-क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा है। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) शहादरा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मौजपुरी के मोहनपुरी क्षेत्र के मोहल्ला क्लीनिक में 12 मार्च से 18 मार्च के बीच जो भी गए थे या वहां मौजूद थे, वे सभी 15 दिनों के लिए होम-क्वारंटाइन में चले जाएं।
इन लोगों को किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए कहा गया है।
दिल्ली स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, क्लीनिक को बंद कर दिया गया है और इसे सेनिटाइज किया जा रहा है।
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू