लंदन : टेलीविजन शो ‘ईस्टएंडर्स’ की अभिनेत्री लुइसा लिटन ने कहा कि उनके लिए दुष्कर्म का दृश्य फिल्माना काफी दबाव भरा रहा।
‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय अभिनेत्री ने दुष्कर्म पीड़ितों के यथार्थवादी चित्रण के लिए वास्तविक जीवन में दुष्कर्म का सामना कर चुकीं महिलाओं के साथ भी काम किया।
एक मैगजीन के साथ साक्षात्कार में लुइसा ने कहा, “दुष्कर्म पीड़िताओं के किरदार के साथ न्याय करने के लिए मुझ पर और मेरे शो पर बहुत दबाव था।”
उन्होंने कहा, “मैंने दुष्कर्म पीड़िताओं के साथ काम किया ताकि मेरा अभिनय वास्तविकता के करीब हो, इसलिए मुझे पता था कि हम इसका सही चित्रण कर पाएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।