नई दिल्ली | कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने को कहा गया है, लेकिन इस बीच दिहाड़ी मजदूरों को कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इस मसले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। सिब्बल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारत की दो तस्वीरों को पेश करते हुए मौजूदा हालात को बयां किया है।
सिब्बल ने लिखा, दो भारत हैं। एक, जो घर पर है, योग कर रहा है, रामायण देख रहा है और अंताक्षरी खेल रहा है। जबकि दूसरा भारत घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है, जो कि बिना खाने के है, बिना शेल्टर के है और बिना किसी सहायता के है।
सिब्बल का इशारा ट्विटर पर मंत्रियों द्वारा घर में होने के कारण आपस में खेली गई अंताक्षरी की तरफ था।
बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन प्रवासी मजदूरों के सामने आ रहे संकट से निपटने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण