चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेता एम. करुणानिधि का निधन हो गया। कावेरी अस्पताल ने मंगलवार शाम को इसकी घोषणा की।
अस्पताल के बयान के अनुसार, “बहुत ही दुख के साथ, हम हमारे प्यारे कलैगनार एम. करुणानिधि की शाम छह बजकर बीस मिनट पर निधन की घोषणा करते हैं।”
बयान के अनुसार, “डॉक्टरों के एक समूह और नर्सों द्वारा पूरे प्रयास करने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।”
करुणानिधि (94) को 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी हालत गंभीर हो गई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर