नई दिल्ली| साल के पहले दिन रविवार को इंडिया गेट पर सुबह से ही भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी। नए साल पर शाम होते-होते इंडिया गेट पर इतनी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को अस्थायी तौर पर कुछ रोड ब्लॉक करने पड़े। इस बार नया साल 2023 का पहला दिन रविवार होने की वजह से दिल्ली में हर स्थान पर भयंकर भीड़ दिखी। दिल्ली मेट्रो भी यात्रियों से खचाखच भरी हुई दिखी। राजीव चौक, कुतुब मीनार सहित बहुत सारे मेट्रो स्टेशन पर भीड़ की हालत ऐसी थी कि यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने के लिए भी लंबी लंबी कतारों में लगना पड़ा। इसके अलावा नए साल के पहले दिन इंडिया गेट पर सुबह से ही भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई थी और शाम होते-होते इंडिया गेट पर भीड़ ने विकराल रूप ले लिया। जब इंडिया गेट पर भीड़ अत्यधिक बढ़ गई, तब पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए मजबूरन अस्थायी तौर पर कुछ रास्ते बंद करना पड़े।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!