पटना| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्णिया में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में बनाई गई फूड पैकेटिंग सेन्टर, बाढ़ राहत शिविर, पशु राहत शिविर, सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने स्वयं बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए बनाए जा रहे फूड पैकेट्स में डाली जा रही सभी सामग्रियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फूड पैकेट्स में डाली जा रही सामग्रियों का वजन भी देखा। पूर्णिया महाविद्यालय में मुख्यमंत्री ने सूखा राशन पैकेटिंग केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने चाइल्ड लेबर स्कूल बेलगाछी, डगरूआ में चलाई जा रहे बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर में चलाए जा रहे किचन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भोजनालय में बनाए जा रहे भोजन को देखा।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे बच्चों से बातचीत की तथा उनसे बाढ़ राहत शिविर में दी जा रही सुविधा एवं भोजन के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में चलाए जा रहे स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने डगरूआ में लगाए गए पशु राहत शिविर का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने पवन मोटर्स बारसोई में चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। सामुदायिक किचन में मुख्यमंत्री ने लोगों से हाल-चाल पूछा। मुख्यमंत्री ने स्वयं सामुदायिक किचन में बनाए जा रहे भोजन को देखा तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ सांसद संतोष कुमार, विधायक लेसी सिंह, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल) टी.एन. बिन्धेश्वरी, विशेष प्रमंडलीय आयुक्त सुधीर कुमार, प्रधान सचिव (आपदा प्रबंधन) प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जिलाधिकारी (पूर्णिया), वरीय पुलिस अधीक्षक (पूर्णिया) सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी