नोएडा : नोएडा में पुलिस की ओर से सेक्टर 58 के अधिकतर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को उनके कर्मचारियों को खुली जगहों पर प्रार्थना करने से मना करने वाले आदेश से मंगलवार को विवाद उत्पन्न हो गया। नोटिस में स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी गई है कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर कंपनियां जिम्मेदार होगी।
हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल ने स्पष्ट किया कि नोटिस किसी ‘धर्म विशेष’ के लिए जारी नहीं किया गया है। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि नोटिस में खुली जगहों पर नमाज अता करने वाले मुस्लिमों को निशाना बनाया गया है।
एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि नोएडा में सेक्टर 58 के कम से कम एक दर्जन कंपनियों को संबंधित पुलिस स्टेशन ने नोटिस भेजा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी