एस.पी.चोपड़ा, नई दिल्ली: 15 दिसंबर को पंजाबी फिल्म ‘हार्ड कौर’ रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री, डिऐना उप्पल हैं, जो मिस इंडिया (यू.के), बिग ब्रदर की फाईनेलिस्ट तथा खतरों के खिलाड़ी में भी देखी जा चुकी हैं।
इतना ही नहीं डिऐना उप्प्ल महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा उनके उत्थान पर कई लेख भी लिख चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने बहुत सराहा है।
फिल्म के निर्देशक अजीत राजपाल ने बताया कि यह फिल्म आज तक की आयी सभी पंजाबी फिल्मों से अलग है, क्योंकि यह फिल्म एक नारी प्रधान फिल्म है और महिला सशक्तिकरण पर आधारित है और डिऐना उप्पल ने इस फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी का प्रदर्शन किया है।
फिल्म के रिलीज होने पर दर्शकों को इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि यह फिल्म कितना उम्दा तरीके से इसका फिल्मांकन किया गया है और डिऐना उप्पल तथा अन्य कलाकारों की मेहनत साफ तौर से देखा जा सकती है।
साथ ही यह फिल्म समाज के दुश्प्रभाव जैसे युवाओं में नशे की लत, लड़कियों को प्रताड़ित करने के खिलाफ एक आवाज है।

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू