चंडीगढ़| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में इलाज कर रहे कोरोना रोगियों को 50,000 मुफ्त स्वास्थ्य किट मुहैया कराएगी और उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करेगी। प्रत्येक कोविड केयर किट में एक ऑक्सिमीटर, एक डिजिटल थर्मामीटर और फेस मास्क हैं। इसकी कीमत 1,700 रुपये है।
इस किट में स्टीमर, हैंड सैनिटाइजर, 60 गिलॉय टैबलेट्स, 30 विटामिन सी टैबलेट्स और चार विटामिन डी 3 टैबलेट्स शामिल हैं।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोनावायरस मरीजों की देखभाल के लिए कंपलीट मेडिकल किट को उनके घर के दरवाजों तक पहुंचाया जाएगा, इस सुविधा से मरीजों को जल्द स्वास्थ्य लाभ होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण