मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि शादियां परिवार में होने वाले सबसे शानदार कार्यक्रम होती हैं और सभी सदस्यों और रिश्तेदारों के लिए खुशियां लाती हैं।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “शादियां परिवार में सबसे शानदार कार्यक्रम होती हैं। रस्में, उत्सव जैसा माहौल, सालों से जिन रिश्तेदारों से नहीं मिले उनसे मिलना, पुराने गीतों पर नाचना-गाना, खुशी, हंसी-मजाक, दूल्हा-दुल्हन के साथ खेल की रस्में.. अंतहीन।”
अमिताभ (75) ने कहा कि हर पल खुशी और हंसी से भरपूर होता है।
अमिताभ ने कहा, “दुल्हन का पिता अपनी बेटी को नए घर में भेजता है। देने की खुशी, जिन्हें वह मिलती है उनसे मिलने वाली दुआएं और परिवार में नए सदस्यों के जुड़ना..पारंपरिक लोक गीतों और खुशी के साथ स्वागत।”
अमिताभ फिलहाल दो फिल्मों ‘102 नॉट आउट’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में काम कर रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू