नई दिल्ली :सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत करने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ( NDMC ) के अध्यक्ष – श्री धर्मेंद्र ने आज सुबह सभी विभागों के प्रमुखों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और पारदर्शिता लाने के लिए सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ अपने मुख्यालय- पालिका केंद्र नई दिल्ली में दिलाई।
पालिका परिषद द्वारा एक लोक सेवक के रूप में सरकारी कामकाज और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के महत्व पर जोर देने के लिए 26 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2021 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रही है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय “स्वतंत्र भारत @ 75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता” है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान पालिका परिषद अपने नागरिकों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए ईमानदारी के साथ पारदर्शिता में सर्वोत्तम अनुप्रयोगों और तकनीकों पर अनुभव साझा करने के लिए सेमिनार आयोजित करेगी। इन सेमिनार में निदेशक – केंद्रीय सतर्कता आयोग और स्वतंत्र बाहरी मॉनिटर्स भी शामिल होंगे और ये अपने व्याख्यान द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुभव साझा करेंगे।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार