नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नोएडा, मुंबई और कोलकाता में उच्च श्रेणी के तीन कोविड-19 टेस्टिग सेंटर का शुभारंभ किया। आईसीएमआर की ओर स्थापित इन सेंटर्स से अब और अधिक टेस्टिंग हो सकेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिक, कोरोना वैश्विक महामारी से बहुत बहादुरी से लड़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन हाई टेक टेस्टिंग फेसिलिटी का लॉन्च हुआ है, उससे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और ताकत मिलने वाली है। दिल्ली- एनसीआर, मुंबई और कोलकाता, आर्थिक गतिविधियों के बड़े सेंटर हैं। यहां देश के लाखों युवा अपने करियर को, अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। अब इन तीनों जगह टेस्ट की जो उपलब्ध कैपेसिटी है, उसमें 10 हजार टेस्ट की कैपेसिटी और जुड़ने जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि एक अच्छी बात ये भी है कि ये हाईटेक लैब्स सिर्फ कोरोना टेस्टिंग तक ही सीमित रहने वाली नहीं हैं। भविष्य में, हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी, डेंगू सहित अनेक बीमारियों की टेस्टिंग के लिए भी इन लैब्स में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी