मुंबई अभिनेत्री विद्या बालन लॉकडाउन के दौरान पुरानी फिल्में देकर समय बिता रही हैं और उनका कहना है कि पुरानी फिल्मों को देखना और यादों को ताजा करना हमेशा अच्छा लगता है और शानदार अनुभव होता है। यह पूछे जाने पर कि वह लॉकडाउन के दौरान परिवार के साथ कैसे वक्त बिता रही हैं? तो विद्या ने कहा, “मैं अपनी फिल्मों को पूरे परिवार के साथ देखना पसंद करती हूं। पुरानी फिल्मों को देखना और यादों को ताजा कर सदाबहार गानों पर झूमना हमेशा शानदार होता है।”
अभिनेत्री का कहना है कि वह अपनी फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ को बार-बार देखने पर कभी बोर नहीं होती हैं।
‘तुम्हारी सुलु’ तीन जून को सोनी मैक्स पर दिखाई जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’