लॉस एंजेलिस | स्पेनिश अभिनेत्री पेनेलोपी क्रूज का कहना है कि जब कोई उन्हें खूबसूरत कहता है तो वह असहज महसूस करने लगती हैं।
‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, रेड मैगजीन को दिए साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने लुक की वजह से अटेंशन मिलना पसंद नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि खूबसूरत कहलाने पर वह कैसा महसूस करती है, क्रूज ने कहा, “असहज। मैं इस बारे में नहीं सोचती।”
46 वर्षीय अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि युवावस्था के मुकाबले अब वह अपने अपीयरेंस को लेकर ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करती हैं।
क्रूज ने कहा कि उन्हें किसी अन्य की अपेक्षा अपने बच्चों से मिलने वाली तारीफ को ज्यादा अहमयित देती हैं, ‘क्योंकि आप जानते हैं कि वे सच कह रहे हैं।’
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।