बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम, बेहतरीन अभिनेता मनोज वाजपेयी और ग्लैमर गर्ल ऐशा शर्मा शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में नजर आए।
मकसद साफ था, अपनी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का प्रमोशन।
पंचतारा होटल ली मेरीडियन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार भी मौजूद थे।
मिलाप मिलन जवेरी द्वारा निर्देशित ‘सत्यमेव जयते’ में अमृता खानविलकर, तोता रॉय चौधरी, देवदत्त नागे, नोरा फतेही जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
टी-सीरीज के बैनर के तहत विशेष रूप से प्रदर्शित यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर