बाली: इंडोनेशिया के बाली द्वीप का माउंट अगुंग बुधवार को फूट पड़ा। इससे आसमान में राख व धुएं की मोटी चादर छा गई।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया केा सेंटर फॉर वॉलकैनोलॉजी व जियोलॉजिकल हजार्ड मिटिगेशन ने कहा कि विस्फोट दो मिनट तक रहा, जिसमें शिखर से 2,500 मीटर की ऊंचाई तक राख व धुएं का गुबार रहा।
अधिकारियों ने ज्वालामुखी के चारों तरफ 4 किमी के क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया है।
सेंटर फॉर वॉलकैनोलॉजी व जियोलॉजिकल हजार्ड मिटिगेशन ने 28 जून से ज्वालामुखीय गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की है, जो बीते साल के अंत से विभिन्न तीव्रता के साथ कई बार फटा है।
बीते सप्ताह अगुंग के विस्फोट से तीन हवाईअड्डों को बंद करना पड़ा था। इसमें बाली पर्यटक द्वीप का एक हवाईअड्डा भी शामिल था। इससे 446 उड़ानें प्रभावित हुई थीं और 74,000 से ज्यादा यात्री फंस गए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू