लॉस एंजिलस: मॉडल बेला हदीद और गायक-रैपर ड्रेक कथित तौर पर पिछले चार महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे है।
‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, 30 वर्षीय ड्रेक ने इस महीने हदीद के 21वें जन्मदिन पर एक पार्टी दी थी और उसके बाद वह हदीद की तरफ और भी आकर्षित हुए।
‘लाइफ एंड स्टाइल’ पत्रिका ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “वह पहले इस बारे में गंभीर नहीं थी लेकिन अब वह इसे लेकर काफी गंभीर है। अब वह दोनों अकसर मिल रहे है और डेट पर भी जा रहे है।”
ड्रेक और हदीद पहली बार तब मिले थे जब वह गाय द विकेंड को डेट कर रही थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट