नई दिल्ली : कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई हिंसा को ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम आसिफ ने निंदनीय बताया है। और उन्होंने इस हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की है।उन्होंने कहा है।की इस तरह की हिंसा देश में अमन शांति और सौहार्द्र को खतरा है। इसलिए ऐसी हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। आसिफ ने कहां की यह वहां की पुलिस और इंटेलिजेंस कि असफलता है।की जब पिछले 3 दिन से वहां सोशल मीडिया पर यह ग़लत संदेश चल रहा था।तो वहां की पुलिस और इंटेलिजेंस क्या कर रही थी। आसिफ ने कहां की क्या यह लोग किसी दंगे का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंता की बात है।की असामाजिक और देशद्रोही तत्व सोशल मीडिया पर धर्म विरोधी अभियान चलाते रहे और पुलिस सोती रही।
आसिफ ने कहा कि यदि वक्त रहते इन लोगो को गिरफ्तार किया जाता तो इस हिंसा को रोका जा सकता था।लेकिन ऐसा नहीं हुआ और निर्दोष लोगो को जान माल का नुकसान उठाना पड़ा।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भारत सरकार सहित राज्य सरकार से मांग करती है कि इस हिंसा की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार