ब्यूनस आयर्स: जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंकों के गवर्नरों की पहली बैठक सोमवार को ब्यूनस आयर्स में शुरू हुई। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के 22 वित्त मंत्री, सेंट्रल बैंक के 17 गवर्नर और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के 10 प्रमुख शामिल हुए। इसमें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की महानिदेशक क्रिस्टिन लगार्डे और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक अचिम स्टेनर भी शामिल हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अर्जेंटीना की अध्यक्षता में इस साल जी20 की बैठक में बुनियादी ढांचे और डिजिटल क्षेत्र में भविष्य पर चर्चा हो सकती है।
अमेरिका द्वारा इस्पात पर 25 फीसदी और एल्यूमिनियम पर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने के बाद प्रतिनिधिमंडल इस पर एक संयुक्त बयान जारी कर सकता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह