81 लोगों को ले जा रहा एक विमान जिसमे ब्राजील फुटबॉल टीम भी थी, कोलम्बिया में मेडेलिन शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, अधिकारियों का कहना है।
रिपोर्ट के अनुसार 25 लोग मारे गए और 6 घायल हैं। बोलीविया से एक चार्टर्ड विमान चापेकोइनसे फुटबॉल टीम के सदस्यों को ले जा रहा था, हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा।
बुधवार को टीम ने कोपा सुडामेरीका के फाइनल में मेडेलिन टीम एटलेटिको नासिओनल के खिलाफ खेलना था। लेकिन इस दुखद घटना की वजह से, प्रतियोगिता के फाइनल के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गयी है।
जोस मारिया कोरडोवा डी रियोनीग्रो हवाई अड्डा का कहना है कि “सभी संभव सहायता जुटाई जा रही है, 6 लोगों की बचने की सूचना है।”

रिपोर्ट के मुताबिक हो सकता है टीम के कम से कम दो सदस्यों, एलन रुसचेल और डेनिलो बच गए हो।
हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, ब्रिटिश एयरोस्पेस 146 शॉर्ट-हौल विमान, के अंदर 72 यात्री और 9 क्रू मेंबर थे। आधी रात स्थानीय समय (05:00 जीएमटी) पर यह सूचना दी जाती है कि विमान, सररो गोर्डो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
ला सेज के पास के शहर के मेयर ने पुष्टि की है कि एक 25 वर्षीय फुटबॉलर जीवित बचे लोगों में से एक है। उन्होंने कहा कि 25 लोग मारे गए हैं।

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया