जयपुर/चंडीगढ़: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के पुरजोर विरोध के बावजूद फिल्म रिलीज हो गई लेकिन इसके साथ ही श्री राजपूत करणी सेना ने ऐलान किया है कि वे भंसाली की मां पर फिल्म बनाएंगे और इस फिल्म का नाम ‘लीला की लीला’ होगा।
चित्तौड़गढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह खांगरोट ने कहा कि इस फिल्म का निर्देशन अरविंद व्यास करेंगे और इसकी पटकथा लेखन पर काम शुरू हो चुका है।
अगले 15 दिनों में फिल्म का ‘मुहूर्त’ होगा और यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।
करणी सेना के नेता के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी।
उन्होंने कहा, “भंसाली ने हमारी मां पद्मावती का अपमान किया है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें इस पर गर्व महसूस हो।”
उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी हर किसी को है इसलिए उनके पास भी यह अधिकार है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।