कोलकाता: फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो ने गुरुवार को कहा कि भारत अब फुटबाल का देश बन गया है। इन्फेंटीनो शुक्रवार को होने वाली फीफा परिषद की बैठक और फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल मैच के लिए भारत पहुंचे हैं।
अंडर-17 विश्व कप के आयोजन के बारे में 47 वर्षीय इन्फेंटीनो ने कहा, “सभी भारतीयों का शुक्रिया। यह बेहद जरूरी था। मेरे लिए यहां आना बड़े सम्मान की बात है।”
अखिल भारतीय फुटबाल संघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने गुरुवार सुबह हवाईअड्डे पर इन्फेंटीना का स्वागत किया।
सूत्रों के अनुसार, एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल पटेल और इन्फेंटीनो के बीच एक अनौपचारिक बैठक भी होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया