नई दिल्ली : भारत ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब आए पाकिस्तान एयर फोर्स (पीएएफ) के एफ-16 को मार गिराया।
विमान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भीतर 3 किलोमीटर दूर गिरा। जैसे ही पीएएफ जेट विमान नियंत्रण रेखा के करीब आए भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों और साथ ही जमीन से की गई जवाबी कार्रवाई के कारण एफ-16 विमानों को लौटने पर मजबूर होना पड़ा लेकिन इससे पहले एफ-16 को मार गिराया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी