नई दिल्ली (आईएएनएस)| शाहीनबाग और इससे सटे इलाकों में रविवार को तनाव फैल गया, जब इस तरह की अफवाह उड़ी कि एक भीड़ प्रदर्शन स्थल की ओर मार्च कर रही है। हालांकि आप नेता के साथ ही पुलिस ने इसे अफवाह करार दिया। आम आदमी पार्टी के नेता महमूद अहमद ने सोशल मीडिया पर इसे अफवाह करार दिया और कहा कि स्थिति सामान्य है। अहमद ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि यहां सबकुछ सामान्य है।
अहमद ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैतपुर, मदनपुर खादर इलाकों में हालात सामान्य हैं।
उधर शाहीनबाग में मौजूद संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कहा कि इन अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू