मुंबई: बॉलीवुड में ‘लवरात्रि’ से पदार्पण कर रहे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी आयूष शर्मा का कहना है कि एक छोटे कस्बे से मुंबई जैसे शहर तक का सफर रोमांचक रहा है और इस दौरान वे कई उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं।
आयूष ने एक बयान में कहा, “मंडी से मुंबई तक का सफर काफी रोमांचक रहा है। इस दौरान मेरे वर्तमान घर मुंबई में मैं कई उतार-चढ़ाव से गुजरा लेकिन मैं हमेशा एक मंडी का ही लड़का रहा हूं। जब मैं ‘ट्यूबलाइट’ में सहायक का काम कर रहा था तो हमने हिमाचल भर की यात्रा की।”
अभिनेता का कहना है कि वे अपनी पहली फिल्म ‘लवरात्रि’ की स्क्रीनिंग मंडी में कराना पसंद करेंगे।
उन्होंने कहा, “अपनी पहली फिल्म ‘लवरात्रि’ की मैं मंडी में विशेष स्क्रीनिंग कराना चाहूंगा। मंडी में सभी अपने लोगों के साथ फिल्म देखना काफी विशेष होगा।”
पहली बार निर्देशन कर रहे अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित ‘लवरात्रि’ का निर्माण ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने किया है। यह फिल्म नरेन भट ने लिखी है। पांच अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म में वरीना हुसैन भी प्रमुख भूमिका में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।