मुंबई| प्रसिद्ध अभिनेता मनोज बाजपेयी ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ सोन चिड़िया में काम किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। मनोज वाजपेयी ने कहा कि अब वह कभी अपने घर में बने मटन कढ़ी को खिलाने सुशांत को नहीं बुला पाएंगे। उन्होंने कहा, “आफ द सेट, मुझे आज भी याद है कि वह मटन कढ़ी कितना पसंद करते थे। वह हमेशा मेरे घर में लंच या डिनर करना पसंद करते थे। मैं यह सोच कर काफी दुखी हूं कि अब वह मेरे घर कभी अपनी फेवरेट कढ़ी खाने नहीं आ पाएंगे।”
मनोज ने कहा कि सोनचिड़िया में उनके साथ बिताए गए पल मेरे आंखों के सामने आ रहे हैं। यह विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।