भोपाल | मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 22 अप्रैल से शुरू होगा। यह गृह मूल्यांकन (होम वैल्यूएशन) प्रक्रिया से होगा। आधिकारिक तौर पर गुरुवार को बताया गया कि लॉकडाउन के कारण हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लॉकडाउन के कारण शुरू नहीं हो पाया था। अब मूल्यांकन कार्य 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। मूल्यांकन का यह कार्य गृह मूल्यांकन प्रक्रिया से कराया जाएगा।
बताया गया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया के संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा इस संबंध में शीघ्र ही विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी