लॉस एंजेलिस: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता केन डॉड का 90 वर्ष की आयु में अपने साथी से शादी करने के दो दिन बाद निधन हो गया। उनके प्रचारक ने यह जानकारी दी। वेबसाइट ‘दसन डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, उनके प्रचारक रॉबर्ट होम्स ने कहा कि सर केन ने 9 मार्च को ऐनी जोन्स (76) से उनके घर पर शादी की थी, जहां वह अपने पूरी जिंदगी जिए और 11 मार्च को को उनका निधन हो गया।
कॉमेडियन स्टैंड-अप शोज के लिए मशहूर कलाकार का उनके घर में निधन हो गया।
डॉड का लिवरपूल हार्ट एंड चेस्ट हॉस्पिटल से छुट्टी दिए जाने से पहले छाती में संक्रमण के कारण छह सप्ताह तक उनका इलाज चला।
इससे पहले मीडिया में खबर थी कि मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन ने स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आगामी शोज रद्द कर दिए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट