चंडीगढ़| महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार की शाम यहां सेक्टर 25 में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।
उनके परिवार ने सुबह उनके निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने सुबह 6:17 बजे अंतिम सांस ली।
उनके निधन के बाद पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की है।
बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। वह र्अधकौमा वाली स्थिति में थे।
आठ मई को उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 का टेस्ट भी कराया गया थो जो निगेटिव आया था।
बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे।
मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था।
वह 1975 में विश्व कप जीतने वाली टीम के कोच थे साथ ही उन्हीं के कोच रहते हुए हुए टीम ने 1971 के विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। 1957 में उन्हें पद्मश्री मिला था।
–आईएएनस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया