नई दिल्ली | भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद दी है। लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात को लेकर भी चिंता जताई है कि इस बार की ईद कई अनगिनत कारणों से पहले जैसी नहीं है। सोमवार को देश के अधिकतर हिस्सों में ईद का पर्व मनाया गया। सानिया ने साथ ही उन लोगों के लिए भी दुआ करने की अपील की जो इस समय कोरोनावायरस से पीड़ित है।
सानिया ने ट्विटर पर लिखा, ” इस बार का ईद कई अनगिनत कारणों के कारणों से पहले जैसा नहीं है। इस ईद पर, चलो जरूरतमंदों के बारे में भी थोड़ा सोचते हैं, जो अपने जीवन के लिए कोरोनावायरस महामारी से लड़ रहे हैं और वे लोग जो विमान दुर्घटना या किसी अन्य चीज के कारण उनकी जान गंवा चुके हैं। ऐसे लोगों और उनके परिवारों के लिए भी प्रार्थना करें।”
सानिया ने साथ ही सामाजिक दूरी का संदेश देते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में घर पर रहना सबसे अच्छी बात है।
उन्होंने कहा, “इस ईद, हम सब अलग-अलग रहते हुए एक साथ आते हैं और एक बेहतर संसार की कामना करते हैं। साथ ही हम मुश्किल समय के गुजरने की दुआ करते हैं। मैं ईद के मौके पर घर में अपनों के बीच रह रहीं हू, आप भी वहीं करें।”
– -आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया